Press Release

Required to open NIFT centre in Jharkhand.

  • 14Feb-2024

    झारखण्ड में निफ्ट की स्थापना जरूरी-चैंबर

    ========================================

    झारखण्ड में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की स्थापना के लिए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आज केंद्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को पत्राचार किया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित होते झारखण्ड में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान निफ्ट की नितांत आवश्यकता है। निफ्ट की स्थापना से फैशन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के ईच्छुक प्रदेश के विद्यार्थियों की अन्य प्रदेशों से निर्भरता कम होगी तथा उन्हें यहीं पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध होने की संभावना बनेगी। वर्तमान में पडोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में निफ्ट की स्थापना हो चुकी है। झारखण्ड टेक्सटाइल, अपैरल एवं फूटवियर पॉलिसी 2016 में भी रांची में निफ्ट की स्थापना का प्रस्ताव निफ्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा स्वीकृति दिये जाने संबंधित दस्तावेज पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है।

    चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि रांची में निफ्ट की स्थापना होने से मेक इन इंडिया, ओडीओपी, क्राफ्ट क्लस्टर, उद्यमिता की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह आग्रह किया गया कि फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु तथा टेक्सटाइल उद्योग के विकास हेतु झारखण्ड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान निफ्ट के स्थापना की मंजूरी प्रदान की जाय। चैंबर द्वारा इस पत्र की कॉपी केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश और रांची के सांसद संजय सेठ को भी प्रेषित की गई है।

    -

    परेश गट्टानी                                                                                             विकास विजयवर्गीय

    महासचिव                                                                                                          प्रवक्ता

Copyright © 2021-2024 FJCCI