Press Release

Meeting related to Lok Sabha election.

  • 20May-2024

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :20/05/2024)

    ============

    शहर के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ विमर्श के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित संपर्क समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने आज कुणाल अजमानी के नेतृत्व में चैंबर भवन में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर, शहर के व्यापारियों व उद्यमियों को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने तथा संसदीय क्षेत्र के अन्य सभी मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। मतदान संख्या में वृद्धि के लिए व्यापारियों के स्तर से ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ देने को भी उपयुक्त बताया गया।

    रांची संसदीय क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान को लेकर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने झारखण्ड चैंबर द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया और कहा कि चैंबर द्वारा अपने सभी सम्बद्ध संस्थाओं को पत्राचार कर अपने सदस्यों को अपने परिवार एवं कर्मियों सहित मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया है। लोकतंत्र के महापर्व में हर तबके के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

    चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि वोट का निशान दिखाने पर ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ मिले, इस दिशा में भी हम निरंतर प्रयासरत हैं।

    बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, सदस्य विकास झाझरिया, संतोष अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुनचुन राय, रोहित पाण्डेय, विकास अग्रवाल उपस्थित थे।

    -

    परेश गट्टानी                                                                                                       विकास विजयवर्गीय

    महासचिव                                                                                                                      प्रवक्ता

    Uploaded Image

     

Copyright © 2021-2024 FJCCI