Press Release

Meeting of FJCCI IT Sub-Committee held at Chamber Bhawan.

  • 24May-2024

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक : 24.05.2024)

    आईटी उप समिति की बैठक संपन्न

    =====================

    आज दिनांक 24 मई 2024 को फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की आईटी उप समिति की बैठक चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं उप समिति चेयरमैन मनोज मिश्रा एवं अल्तमश आलम की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में संपन्न हुई | बैठक में साइबर सिक्यूरिटी अवेयरनेस कार्यशाला को जून महीने में करने की बात पर चर्चा हुई | जिसमें साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े लोगों को बुलाकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों एवं जागरूक करने की बात पर चर्चा की गयी, इसके अलावा जो आईटी से सम्बंधित उद्योग तथा व्यापार करते हैं उनको भी कार्यशाला में बुलाकर उनका मार्गदर्शन लेने की चर्चा की गयी  | रांची के डोरंडा में स्थित संत ज़ेवियर स्कूल के एचओडी श्री संतोष कुमार जिन्होंने हाल ही में सबसे लम्बा कोडिंग प्रोग्राम चलाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है उन्हें भी चैम्बर द्वारा सम्मानित करने की बात पर चर्चा की गयी | इसके साथ साथ लोकसभा चुनाव के दिन वोटरों को जागरूक करने हेतु चैम्बर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर के सदस्यों को वोटिंग मार्क के साथ सेल्फी लेने पर ई- सर्टिफिकेट देने की भी बात पर चर्चा हुई | चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बताया कि साइबर सिक्यूरिटी का जो टोल फ्री नंबर है उसमे शिकायत दर्ज करने हेतु कॉल लगाने पर जल्दी संपर्क नहीं हो पाता है आये दिन साइबर से जुड़े कई प्रकार के अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं जिसके लिए यह बहुत ही गंभीर विषय  है, जिसपर संज्ञान लेने की आवश्यकता है, जिसके संबंध में सम्बंधित विभाग को पत्राचार करने की बात की गयी | 

    आज की इस बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, सदस्य देवनंदन उरांव, संतोष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे | 

    ---

    परेश गट्टानी                                                                                             विकास विजयवर्गीय

    महासचिव                                                                                                          प्रवक्ता 

    Uploaded Image

     

     

     

     

Copyright © 2021-2024 FJCCI